
सूडसर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी एटीवीएम मशीन की सुविधा
सूडसर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी एटीवीएम मशीन की सुविधा
सूडसर. सूडसर रेलवे स्टेशन पर बढ़ते हुए यात्री भार को देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में एटीवीएम मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसकी सुविधा एक सप्ताह में शुरू होने के आसार है। एटीवीएम मशीन से टिकट मिलने से यात्रियों को लंबी लाइनों से राहत मिलेगी। सूडसर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय एवं टिकट खिड़की के पास एटीवीएम मशीन स्थापित की गई है। जिसको कम्प्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जोड़ा जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा सूडसर रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीन की सुविधा शुरू करने से टिकट खिड़की के बाहर रोजाना लगने वाली लम्बी लाइनों से यात्रियों को छुटकारा मिलेगा और टिकट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा एटीवीएम मशीन से टिकट प्राप्त करने के लिए यात्री स्मार्ट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। जिससे समय की बचत के साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा।
Updated on:
02 Feb 2019 07:51 pm
Published on:
03 Feb 2019 06:02 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
