25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video- बसंत पंचमी महोत्सव: पीताम्बर ओढ़े है धरती, मां सरस्वती पद्मासन पर हो रही विभोर…

मंदिरों और संस्थाओं में किया पूजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 11 Feb 2019, 11:17 AM IST

Basant Panchami Festival in bikaner

बसंत पंचमी महोत्सव: पीताम्बर ओढ़े है धरती, मां सरस्वती पद्मासन पर हो रही विभोर...

बीकानेर . बसंत पंचमी महोत्सव पर रविवार को शहर में बसंत का रंग छाया रहा। हर तरफ हर्ष और उल्लास के महौल को देखा तो किसी कवि की 'पीताम्बर ओढ़े है धरती, यौवन छाया है हर ओर... मां सरस्वती पद्मासन पर हो रही विभोर... नील गगन में उड़ी पंतगे, भंवरों ने भरी उन्मुक्त उड़ान... हम भी पाएं विद्या का वर, हे मां दो तुम ये वरदानÓ पंक्तियां साकार होती नजर आई। इस अवसर शहर के मंदिरों में पूजन हुए। विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमाओं को पीले वस्त्र पहनाकर शृंगार किया गया। पूजा-अर्चना के बाद रेवडियों का प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के माथे पर गुलाल का तिलक लगाया।


नागरी भंडार, पब्लिक पार्क स्थित सरस्वती माता प्रतिमा, लालीमाई पार्क के समीप जिया भवन में सरस्वती माता का पूजन किया गया। मदन विहार कॉलोनी में श्री सरस्वती पूजन समिति के तत्वावधान में पूजा महोत्सव मनाया गया। संगीत कला संस्थाओं, होली से पूर्व होने वाली रम्मतों के पूर्वाभ्यास के लिए संस्थाओं ने वाद्य यंत्रों का पूजन किया। जस्सूसर गेट क्षेत्र में चंग पूजन किया, विधिवत रूप से धमाल गीत शुरु हुए। श्री सरस्वती पूजा समिति की ओर से मदन विहार कॉलोनी में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया।


रामेश्वरानंद महाराज ने बसंत पंचमी महोत्सव पर प्रकाश डाला। पब्लिक पार्क स्थित मां सरस्वती की प्रतिमा, जुबली नागरी भंडार स्थित प्राचीन मंदिर में मां सरस्वती का पूजन हुआ। बजरंग धोरा धाम में मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। वैष्णव मंदिर में बसंत पंचमी से ही ठाकुरजी को एक चुटकी गुलाल लगानी शुरू की गई।

मनाया महोत्सव
चौथानी ओझा चौक में लटियाल कला केन्द्र, नत्थूसर गेट के अंदर फक्कड़दाता रम्मत संस्थान, बिस्सा चौक में आशापुरा नाट्य कला संस्थान, शिक्षा निदेशालय कर्मचारी पर्यावरण रक्षा एवं वृक्ष मित्र समिति की ओर से शिक्षा निदेशालय में मां सरस्वती का पूजन किया गया। संत कंवर राम सेवा संस्थान ने रथखाना कॉलोनी में बसंत पंचमी मनाई। दिव्यांग सेवा संस्थान, श्री संगीत कला साधना केन्द्र अखिल विश्व गायत्री परिवार ने बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया।