15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO: बेनीवाल की हुंकार रैली शुरू, करीब 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Play video

VIDEO: बेनीवाल की हुंकार रैली शुरू, करीब 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज मैदान में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की हुंकार रैली शुरू हुई।
Google source verification

बीकानेर . सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज मैदान में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की हुंकार रैली शुरू हुई। रैली सुबह ग्यारह बजे मेडिकल कॉलेज मैदान में पहुंचनी शुरू हुई। मैदान में हज़ारों की संख्या में बीकानेर जिले व् राजस्थान के अन्य जिलों से भी किसान व् युवा शामिल है। करीब 11 फुट ऊँचे मंच पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। रैली के लिए शहर में करीब 1500 से अधिक पुलिसकर्मी लगाए गए है।

 

हुंकार रैली में किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, रिक्त पदों को भरने, संविदा कर्मियों को स्थाई करने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए। रैली की तैयारियों से जुड़े पदाधिकारियों की मानें तो रैली में पहुंचने वाले वाहनों की पार्र्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

 

वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व्यवस्था भी पुख्ता की गई। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। रैली में बीकानेर सहित आस-पास के जिलों से किसान पहुंचे।

 

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़