17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
video: युवा वर्ग में सेना में भर्ती होने का जज्बा जगाया, साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया
Play video

video: युवा वर्ग में सेना में भर्ती होने का जज्बा जगाया, साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया

युवा वर्ग में जज्बा जगाने व आमजन को सेना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सेना की साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
Google source verification

लूणकरनसर. भारतीय सेवा में भर्ती होने के लिए युवा वर्ग में जज्बा जगाने व आमजन को सेना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सेना की साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यहां भीमसेन चौधरी किसान छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों ने युवाओं को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। सेना के केप्टन शिवम् पाण्डे ने कहा कि युवा वर्ग के लिए भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का अच्छा अवसर है तथा सेना में भर्ती होने का जज्बा होना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्र में नौकरी करने के बजाय भारतीय सेना के जवान को हर जगह मान-सम्मान व आदर भाव से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने के साथ देश सेवा करने के लिए भारतीय सेना की नौकरी अच्छा विकल्प है। उन्होंने बताया कि आज के समय में सेना की नौकरी में ही आजीवन पेंशन मिलती है तथा सेवानिवृत होने के बाद भी सेना के जवानों को आरक्षण मिलने से पुन: भी आसानी नौकरी मिल जाती है।

 

सेना के सूबेदार राजीव ने बताया कि साइकिल जागरूकता रैली बीकानेर केंट एरिया से रवाना होकर पूगल, दंतौर, रावला, पतरोड़ा, छतरगढ़, महादेववाली होकर लूणकरनसर पहुंचे है। इसके बाद बामनवाली होते हुए वापिस बीकानेर पहुंचेंगे। जागरूकता रैली में करीब 500 किलोमीटर का सफर कर सेना में भर्ती को लेकर लोगों में जागरूकता का संदेश देंगे। साइकिल रैली के जागरूकता दल में सेना के लांस नायक अर्जुन, गनर रवि पटेल, राकेश मिश्रा, मोहित मंगर, रत्नदीप गवारी, भगवान, संजय कुमार समेत १८ सदस्य शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़