बीकानेर. नोखा रोड पर धारणिया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति से टकराकर बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल पति की पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीआइ सुभाष बिजारणिया ने बताया कि भामटसर निवासी महेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पेट्रोल पंप के पास धन्नाराम टायर पंक्चर की दुकान करता है।