
train
नोखा. बीकानेर के नोखा में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह घटना नोखा ओर सुरपुरा के बीच की है जहाँ कोयम्बटूर से हिसार जाने वाली एक ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गयी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गयी। मृतक की शिनाख्त के प्रयास अभी जारी है। शव को सुरपुरा स्टेशन पर उतारा गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
Updated on:
18 Oct 2018 12:52 pm
Published on:
18 Oct 2018 12:52 pm
