खाजूवाला क्षेत्र में इन दिनों बढ़ रही चोरी की वारदात को लेकर लोगों का गुस्सा गुरुवार को तब फूटा, जब चोरों ने एक घर में घुस कर सो रही वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से हमला कर चोरी का प्रयास किया, जिससे वृद्ध महिला विमला देवी के गले व हाथ पर चोट लग गई। उन्हें तुरन्त रात्रि को ही खाजूवाला सीएचसी लाया गया। उनके गले पर सात टांके व हाथ पर पांच टांके लगे हैं।