11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक की हत्या कर दुर्घटना दर्शाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

युवक की हत्या कर दुर्घटना दर्शाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
युवक की हत्या कर दुर्घटना दर्शाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

युवक की हत्या कर दुर्घटना दर्शाने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

बीकानेर.देशनोक. बरसिंहसर के पास युवक की हत्या कर दुर्घटना दर्शाने के मामले में देशनोक पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। देशनोक एसएचओ संजयसिंह राठौड़ ने बताया कि सांईसर निवासी राहुल सरावग (20) पुत्र जगदीशराम बिश्नोई एवं संजय पुत्र कालुराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 21 मई तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। आरोपियों को नोखा सीओ भवानीसिंह इंदा के नेतृत्व में देशनोक थानाधिकारी राठौड़, हैडकांस्टेबल गंगाविशन, कांस्टेबल श्यामसुंदर, राकेश, राजेन्द्र ने पकड़ा।

यह है मामला

चिमाणा निवासी नारायणराम पुत्र उमाराम जाट 11 मई की रात को बीकानेर आ रहा था। बरसिंहसर के पास उसकी गाड़ी पेड़ के पास सटाकर खड़ी मिली और उसका शव गाड़ी में मिला था।

जानलेवा हमला करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नोखा. कस्बे में रूट की बसों के आगे गाड़ी में सवारी भरने के विवाद में जानलेवा हमला के पुराने मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सीआइ ईश्वर प्रसाद ने बताया कि काकड़ा निवासी श्यामसुंदर बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बस सांडवा से नोखा चलती है। गत 19 मार्च को उसकी बस नगरपालिका रोड पर खड़ी हुई थी। वह नीचे उतरा तो कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान आरोपी भाग गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।