30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, अहमदाबाद के लिए अभी इंतजार

Bikaner News: शीतकालीन शेड्यूल प्रभावी, पहले दिन डेढ़ घंटे विलम्ब से पहुंचा विमान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 1 Nov 2022, 1:45 PM IST

बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, अहमदाबाद के लिए अभी इंतजार

बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, अहमदाबाद के लिए अभी इंतजार

बीकानेर. हवाई सेवा का शीतकालीन शेड्यूल प्रभावी होने से दिल्ली-बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदल गया है। हालांकि सोमवार को विमान बीकानेर करीब डेढ़ घंटे विलम्ब से पहुंचा। इसका कारण एयरलाइंस ने ऑपरेशनल बताया है। शेड्यूल के अनुसार बीकानेर-अहमदाबाद-बीकानेर फ्लाइट भी शुरू होनी थी, परन्तु संंबंधित एयरलाइंस ने विमान की उपलब्धता नहीं होने का हवाला देते हुए फिलहाल सेवा टाल दी है।

नए टाइम टेबल के अनुसार अब रोजाना दिल्ली से सुबह 9.30 बजे विमान बीकानेर के लिए उड़ान भर कर नाल एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे लैडिंग करेगा। वापसी में बीकानेर से 11.25 बजे विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दिल्ली में दोपहर एक बजे लैडिंग का समय है। बीकानेर अहमदाबाद की फ्लाइट का समय भी शेड्यूल में शामिल है।

...विमान उपलब्ध नहीं करवा पाई एयरलाइंस

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, अलायंस एयरलाइंस को सोमवार से बीकानेर-अहमदाबाद फ्लाइट संचालित करनी थी। इसका शेड्यूल टाइम सुबह 6 बजे अहमदाबाद से चलकर 7.30 बजे बीकानेर पहुंचने का तथा बीकानेर से 8 बजे उड़ान भरकर 9.30 बजे अहमदाबाद पहुंचने का है। एयरलाइंस कम्पनी विमान उपलब्ध नहीं करवा पाई। ऐसे में इस फ्लाइट का संचालन फिलहाल टाल दिया गया है।

अहमदाबाद फ्लाइट की तैयारी पूरी

शीतकालीन शेड्यूल में अलायंस एयरलाइंस की अहमदाबाद-बीकानेर-अहमदाबाद फ्लाइट को शामिल कर लिया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारी पूरी कर ली है। अब एयरलाइंस कम्पनी पर निर्भर करता है कि वह कब फ्लाइट शुरू करे।

- सावरमल सिंगारिया, निदेशक नाल सिविल एयरपोर्ट