ना कम्बल, ना तकिया
यात्रा के दौरान वातानुकुलित कोच में यात्रियों अब फिलहाल कम्बल, चद्दर, तकिए सहित कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार के भोजन का पैसा टिकट किराए में शामिल नहीं किया है, ऐसे में यात्री अपना खाना व पानी साथ ले जा सकेंगे, प्री-पेड बुकिंग की सुविधा रहेगी, साथ ही यात्रियों को वातानुकुलित कोच में कम्बल नहीं मिलेंगे, खिडिय़ों पर पर्दे नहीं होंगे। पहले दिन इस ट्रेन में बीकानेर
से 73 पैसेंजर सहित कुल 213 पैसेंजर गए। इस मौके पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेन्द्र शर्मा, मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त डीके पाटिल, आरपीएफ थाना प्रभारी नरेश यादव, जीआरपी थाना पुलिस, स्टेशन अधीक्षक राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।