25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video- जिला कलक्टर ने किया सरकारी कार्यालय का निरीक्षण, अव्यवस्था को देखकर जताई नाराजगी

जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और यहां विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner Dm visit Government department

जिला कलक्टर ने किया सरकारी कार्यालय का निरीक्षण, अव्यवस्था को देखकर जताई नाराजगी

श्रीकोलायत. जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और यहां विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के साथ मिड डे मील का भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता पर सवाल किए। उन्होंने रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की जांच की। कक्षा-कक्षों में बालिकाओं की बैठने की सुविधाओं को देखा। उन्होंने विज्ञान विषय के अध्यापन और प्रायोगिक विषय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। साथ ही जिला कलक्टर ने छात्राओं से संवाद किया।

जिला कलक्टर ने महर्षि कपिल मुनि मंदिर में दर्शन कर महर्षि गौतम आश्रम पहुंचे। उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर लम्बित प्रकरणों सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के दौरान कीचड़ जमा होने की समस्या बताई। उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति को देखकर उपखण्ड अधिकारी को अंडरब्रिज के पास नाली निर्माण करवाने के निर्देश दिए। पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण कर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। परिसर में शौचालय की खस्ता हालत देखकर सम्बंधित अधिकारी को तत्काल मरम्मत करवाकर साफ सथुरा रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी रतन कुमार स्वामी व तहसीलदार हुकमसिंह शेखावत साथ थे।