11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बटरफ्लाई के साथ डायनासोर की ऊंची उड़ान, छोटा भीम व स्पाइडरमैन भी आसमां पर छाए

बटरफ्लाई के साथ डायनासोर की ऊंची उड़ान, छोटा भीम व स्पाइडरमैन भी आसमां पर छाए
less than 1 minute read
Google source verification
बटरफ्लाई के साथ डायनासोर की ऊंची उड़ान, छोटा भीम व स्पाइडरमैन भी आसमां पर छाए

बटरफ्लाई के साथ डायनासोर की ऊंची उड़ान, छोटा भीम व स्पाइडरमैन भी आसमां पर छाए

बटरफ्लाई के साथ डायनासोर की ऊंची उड़ान, छोटा भीम व स्पाइडरमैन भी आसमां पर छाए

बीकानेर. नगर स्थापना दिवस पर पतंगबाजी की परम्परा के चलते शहर के आकाश में पतंगें इठलानी शुरू हो गई हैं।
हालांकि भीषण गर्मी के कारण अभी सुबह और शाम ही पतंगबाजी के साथ बोई काट््या के स्वर
सुनाई दे रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों सहित गली, मोहल्लों, परकोटा के बाहरी क्षेत्रों और कॉलोनियों आदि में भी पतंग-मांझों की दुकानें सजने के साथ इनकी बिक्री शुरू हो गई है। पतंगों में रंग बिरंगी, प्लास्टिक से बनी बच्चों की कार्टून प्रिंटेड पतंगें हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। शहर के आकाश में इनकी उड़ान भी शुरू हो गई है।

बच्चों को लुभा रही ये पतंगें
पतंग-मांझा व्यवसाय से जुड़ेे महेश ओझा के अनुसार बच्चों में विशेष रूप से छोटा भीम, डायनासोर, बटर फ्लाई, स्पाइडरमैन, ईगल, टॉम एण्ड जैरी, मिकी माउस, फ्री फायर, पबजी सहित विभिन्न प्रकार की कार्टून फिल्मों के किरदारों वाली पतंगें अधिक लोकप्रिय हैं। ओझा के अनुसार ये सभी पतंगें कार्टून चित्रों वाली हैं। इनके साथ बच्चों में प्लास्टिक से बनी छोटी लटाई, कागज से बनी छोटी पतंगें भी विशेष प्रिय हैं।

घर-घर तैयार हो रहा खीचड़ा
नगर स्थापना दिवस पर आखाबीज और आखातीज के दिन घर-घर में खीचड़ा और इमलाणी बनाया जाता है। घरों में महिलाएं गेंहू, बाजरा, मूंग को कूटकर खीचड़ा तैयार कर रही हैं। वहीं बाजारों में भी कूटकर तैयार किए गए खीचड़ा और इमली के साथ इलायची, कालीमिर्च, मिट़टी से बनी लोटडी, हांडी, ढक्कनी, मटकियों आदि की बिक्री शुरू हो गई है।