नोखा. कांग्रेस के नोखा देहात ब्लॉक अध्यक्ष मेघसिंह हिम्मटसर पर गुरुवार शाम को कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठियों व सरियों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे मेघसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने लहुलूहान हालत में उन्हें नोखा के बागड़ी अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। हमले के दौरान उनके भाई और बेटे के साथ भी मारपीट की गई। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।