25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video- ‘जिद करो, ठान लो और कर दो बीकानेर जिले को तम्बाकू मुक्त’

दिलवाई नशामुक्ति की शपथ और खिलाई आयरन की गोली शिक्षा और पुलिस विभाग का भी रहेगा अभियान में सहयोग
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news

'जिद करो, ठान लो और कर दो बीकानेर जिले को तम्बाकू मुक्त'

बीकानेर. अगर कोई ठान ले तो समझो काम हो गया। समय लगता है बस प्रोसेस में। इसलिए अगर बच्चे ठान लें कि उन्हें अपने घर में तम्बाकू का सेवन करने वाले उनके स्नेहीजनों को तम्बाकू छुड़वाना है, तो ये काम भी हो जाएगा। तो जिद करो, ठान लो और कर दो बीकानेर जिले को तम्बाकू मुक्त। ये आह्वान जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बुधवार को राजकीय लेडी एल्गिन बालिका विद्यालय के प्रांगण में नशामुक्त व एनिमिया राजस्थान अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शुभारम्भ समारोह किया।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नं. 104 की जानकारी भी दी जिस पर कॉल कर कोई भी व्यसन मुक्ति के लिए परामर्श व सहयोग ले सकता है।

एनिमिया मुक्त राजस्थान
डॉ. राजेन्द्र मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 6 माह से 19 वर्ष तक के बच्चों को नीली, गुलाबी गोली व सीरप के माध्यम से एनिमिया मुक्त राजस्थान बनाएगा। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की निगरानी में चलने वाले अभियानों में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग और आइसीडीएस सहित अन्य विभागों का भी अहम योगदान व सहयोग रहेगा।