25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कलक्टर के निर्देश पर पहुंची जांच टीम, किसानों ने लगाए पटवारी पर आरोप

जांच टीम के सामने किसानों ने जताया रोष  
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner news

जिला कलक्टर के निर्देश पर पहुंची जांच टीम, किसानों ने लगाए पटवारी पर आरोप

महाजन. रामबाग ग्राम पंचायत में इस बार सावणी में अकाल होने के बावजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा गिरदावरी में जमाने में दर्शाने के मामले में जिला कलक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने रविवार को रामबाग पहुंचकर किसानों के बयान लियए व खेतों में जाकर हालात देखे।
जांच टीम में गिरदावर मदनसिंह यादव, लक्ष्मण चन्द, हेतराम बिश्नोई, कृषि विभाग के अब्दुल अमीन, रामकुमार व हल्का पटवारी तनुज कालेरा जांच करने के लिए रविवार को रामबाग पहुंचे। मौके पर उपस्थित किसानों ने रोष जताते हुए हल्का पटवारी पर किसानों को भ्रमित रखकर वास्तविक हालातों को दरकिनार कर गिरदावरी में जमाना दर्शाने का आरोप लगाया। जांच टीम के सामने कई बार पटवारी व ग्रामीणों की कहासुनी भी हो गई। जांच टीम के सदस्यों ने कई किसानों के बयान दर्ज किए।

साथ ही कृषि व राजस्व विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के बारे में भी बताया। किसानों ने बताया कि पटवारी ने मनमाने तरीके से गिरदावरी रिपोर्ट तैयार कर जमाना दर्शा दिया। जबकि रामबाग, मिठडिय़ा, चकजोड़, अरजनसर, रणजीतसिंहपुरा, चक भंवरिया, चक सुरजपुरा, घेसूरा आदि में अकाल था। जांच टीम के सदस्यों ने किसानों के साथ खेतों में जाकर वास्तविक हालात का जायजा भी लिया। बाद में महाजन उपतहसील कार्यालय में किसानों के समक्ष रिपोर्ट तैयार की गई जो जिला कलक्टर को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि रामबाग क्षेत्र में गिरदावरी रिपोर्ट में जमाना दर्शा देने से आक्रोशित किसानों ने २२ जनवरी को जिला कलक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच करवाने की मंाग उठाई थी।