30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक हजार के पार निकला, सात की और मौत

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक हजार के पार निकला, सात की और मौतकोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक हजार के पार निकला, सात की और मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 1 May 2021, 12:59 AM IST

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक हजार के पार निकला, सात की और मौत

कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक हजार के पार निकला, सात की और मौत

बीकानेर। जिले में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई रिपार्टं में पिछले दिनों के सभी रेकार्ड तोड़ दिए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। हालांकि शुक्रवार को मरने वालों की संख्या कम हुई है। सुबह ग्यारह बजे तक बाजार खुलने के बावजूद संक्रमितों की संख्या का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है। बीकानेर में शुक्रवार को १०७८ नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर अब तक ८४ मौत हो चुकी है। सुबह आई पहली रिपोर्ट में ही 776 मरीजों के संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस सूची में 590 युवा उम्र के तथा 192 लोग 45 वर्ष से ऊपर के आये हैं। 485 पुरुष व 297 महिलाएं हैं। वहीं दूसरी सूची में 302 नये संक्रमित मामले रिपोर्ट हुए है। इसको मिलाकर आंकड़ा 1078 पहुंच गया है। जिसमें से बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल से 171 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि यहां 361 सेम्पल लिए गए थे। इस अस्पताल में अब हर दूसरा टेस्ट पॉजिटिव आने लगा है। पहले हर चौथा टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। यहां परकोटे के भीतर से सर्वाधिक टेस्ट आते हैं। इसके अलावा मुरलीधर व्यास कॉलोनी, नत्थूसर बास, जवाहर नगर, बंगला नगर, मुक्ताप्रसाद नगर, सर्वोदय बस्ती, पुरानी गिन्नाणी सहित विभिन्न क्षेत्रों से रोगी सेम्पल करवाने आ रहे हैं।

गांवों में पांव पसार रहा वायरस

बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आ रहे हैं। शुक्रवार की रिपोर्ट में श्रीकोलायत में 93 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा लूणकरनसर में 19 और नोखा में 41 नए केस सुबह की रिपोर्ट में मिले हैं।

यहां मिले इतने पॉजिटिव

खाजूवाला 22
बरसिंहसर.कोलासर 5

लूणकरनसर 19
मुक्ताप्रसाद कॉलोनी अस्पातल 7

यूपीएचसी 3 13
बीकानेर रेलवे स्टेशन 17

यूपीएचसी 5 2
कोविड ओपीडी पीबीएम अस्पताल 151

यूपीएचसी 5 7
फोर्ट डिस्पेंसरी 38

बस स्टेंड बीकानेर 2
लालगढ़ रेलवे स्टेशन 37

बज्जू 5
मिल्ट्री हॉस्पीटल 1

यूपीएचसी 7 26
देशनोक 2

खाजूवाला 7
यूपीएचसी 2 25

नोखा 2
सैटेलाइट बीकानेर 171

लालगढ़ पैलेस 5
टीबी व चेस्ट विभाग पीबीएम 18

ऊपनी 2
गजनेर 1

बिग्गा 1
नोखा 41

महाजन 20
कालू 32

श्रीकोलायत 93
सांवतसर 4

दियातरा 9