4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: सप्ताह में एक दिन बच्चों को स्कूल में मिलेगा अपनी पसंद का भोजन

Rajasthan Government School: अब राजस्थान के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन बच्चों को अपनी पसंद का भोजन दिया जाएगा। ऐसे में ये एक बड़ी खुशखबरी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 16 Nov 2024, 11:23 AM IST

Bikaner News: सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के भोजन में सप्ताह में एक दिन निर्धारित मेन्यू से अलग भोजन भी परोसा जा सकेगा। मिड डे मील आयुक्त की ओर से सोमवार से शनिवार तक का मेन्यू निर्धारित है। उन्होंने इसमें एक दिन स्कूल प्रबंधन को अपनी पसंद से भोजन देने की छूट दी है। अब बच्चे सप्ताह में एक दिन अपनी पसंद से भोजन करेंगे।

अभी सरकारी स्कूलों में सोमवार और शनिवार को सब्जी-रोटी, बुधवार व शुक्रवार को दाल-रोटी, मंगलवार को दाल-चावल तथा गुरुवार को खिचड़ी का मेन्यू निर्धारित है। आयुक्त ने स्थानीय मांग के अनुसार एक दिन निर्धारित मेन्यू से अलग संस्था प्रधानों को भोजन देने के लिए अधिकृत किया है। साथ ही अब सप्ताह में गुरुवार को फल दिए जाएंगे। पहले सप्ताह में किसी भी एक दिन फल देने की व्यवस्था थी। कोई वार तय नहीं था।

कुक के लिए मापदंड जारी

आयुक्त ने आठवीं कक्षा तक 50 बच्चों का भोजन बनाने के लिए एक कुक और 51 से 150 छात्र संख्या होने पर दो कुक कम हेल्पर रखने का मापदंड भी तय किया है। छात्र संख्या 400 तक होने पर 3 कुक कम हेल्पर लगाए जा सकते है। 400 से अधिक होने पर प्रत्येक 150 बच्चों के नामांकन पर एक अतिरिक्त कुक कम हेल्पर लगाया जा सकेगा। कुक कम हेल्पर को 2143 रुपए का मानदेय हर माह दिया जा सकेगा। जो अधिकतम 10 माह का होगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां रोडवेज डिपो की बुकिंग ठप, न मिल रहे जनरल टिकट और न ही आरक्षित, यात्रिगण परेशान