दूरदराज से पहुंचे पुजारी
इस मेले में पूजा अर्चना एवं व्यवस्था के लिए करीब दो दर्जन से अधिक पुजारियों की टीम पहुंची है। मन्दिर श्री पूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट के अनुसार इस मेले को लेकर पुजारी एवं ट्रस्टीगण प्रबंधन में लगे है। पुजारी अहमदाबाद, गुवाहाटी, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, सूरत आदि जगहों से यहां आए है। पुजारी ट्रस्ट की ओर से बनी धर्मशाला में कमरें श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए खोले गए है।