25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर- भाजपा का लोकसभा प्रवास 4 और जेल भरो आंदोलन 8 को

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला मण्डल और मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
bikaner political news

बीकानेर- भाजपा का लोकसभा प्रवास 4 और जेल भरो आंदोलन 8 को

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला मण्डल और मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 4 फरवरी को होने वाले लोकसभा प्रवास कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और आमेर विधायक सतीश पूनिया पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भाजपा के जेल भरो आंदोलन पर सार्वजनिक रूप से धमकी देने की निंदा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में जेल भरो आंदोलन का हिस्सा बनकर मुख्यमंत्री को जवाब देंगे।जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया की 4 फरवरी को लोकसभा प्रवास कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व सांसद व विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर निगम के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आदि शामिल होंगे।


बैठक में बताया कि 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन के एडवोकेट मुमताज अली भाटी बीकानेर प्रभारी बनाए गए है। साथ ही जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, कुन्दन सोनी और जिला महामंत्री पाबूदान सिंह राठौड़ सह प्रभारी है।
विधानसभा पूर्व संयोजक सुशील शर्मा और सहसंयोजक अनिल पाहुजा, मण्डल अध्यक्ष अरुण जैन और विजय सिंह पडि़हार को बनाया गया है। विधानसभा पश्चिम संयोजक हुकमचंद सोनी, सह संयोजक फारूख पठान, वेदव्यास, दीपक पारीक, विजय उपाध्याय, शिवकुमार रंगा को बनाया गया। बैठक में मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़, दाऊलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, सुरेश शर्मा, गोविंद सिंह कच्छावा, फारुख पठान, डॉ मीना आसोपा, मुमताज भाटी, अविनाश जोशी आदि शामिल हुए।