30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

bikaner weather: फिर खिलखिलाया मानसून, बारिश की फुहारें से खिले चेहरे

bikaner weather: मंगलवार को भी सुबह से मौसम में बादलवाही का दौर रहा। बादल आते जाते रहे। उमस रही, लेकिन ठंडी हवाओं के झोंकों से राहत भी मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Brijesh Singh

•

Updated: 13 Sep 2022, 1:42 PM IST

bikaner weather: फिर खिलखिलाया मानसून, बारिश की फुहारें से खिले चेहरे

bikaner weather: फिर खिलखिलाया मानसून, बारिश की फुहारें से खिले चेहरे

बीकानेर. काफी दिनों के बाद सोमवार को बीकानेर में बरसात होने से गर्मी से निजात मिली है। साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया है। सोमवार सुबह से ही धूप-छांव का खेल चल रहा था। इससे धूप का असर कम लग रहा था, लेकिन दोपहर में बादल मंडराने के साथ ही कहीं तेज, तो कहीं हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि ज्यादा देर तक बरसात नहीं हुई थी, लेकिन ठंडी हवा चलने एवं बारिश से मौसम सुहावना हो गया था। मंगलवार को भी सुबह से मौसम में बादलवाही का दौर रहा। बादल आते जाते रहे। उमस रही, लेकिन ठंडी हवाओं के झोंकों से राहत भी मिली।

क्षेत्र में कई दिनों से तेज धूप होने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा था। दोपहर के समय हवा भी नहीं चलती थी और दिन निकलने के साथ ही सूर्य भी अपना रूप दिखाना शुरू कर देता था। इस वजह से लोगों को बरसात की आवश्यकता महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीकानेर में कई इलाकों में आगामी तीन दिनों तक हल्की बरसात की उम्मीद बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान भी गिर सकता है।

बज्जू क्षेत्र में बारिश, खिले चेहरे
बज्जू. क्षेत्र में रविवार रात व सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। रविवार देर रात करीब 9 बजे बाद अचानक बदला और रात 11 बजे बाद कभी तेज तो कभी हल्की बरसात का दौर शुरू हुआ जो 2 घंटे से ज्यादा समय चला। बज्जू, मिठडिय़ा, आरडी 931, बज्जू तेजपुरा सहित आसपास के गांवों में बारिश हुई। बारिश से कस्बे के मुख्य बाजार में पानी भर गया जिससे आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

तेज तूफान के साथ अच्छी बारिश
दंतौर. मंडी सहित क्षेत्र के कई चकों में रविवार व सोमवार को 10-12 अंगुल बारिश हुई। इस बारिश से फसलों को जीवनदान मिल गया। रविवार रात 8 बजे अंधड़ के साथ बारिश आई। इससे कई जगह पेड़ गए गए। खेतों में ग्वार व नरमे की फसल तेज हवा से जमीन पर नीचे गिर गए। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।