15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bikaner Weather: गर्द-ओ-गुबार के पीछे छिपा रहा सूर्य, पारा गिरा, अंधड़ की चेतावनी

Bikaner Weather: शनिवार काे धूल उड़ने की वजह से अधिकतम तापमान में एक साथ चार डिग्री सैल्सियस की कमी आई है। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
Bikaner Weather: गर्द-ओ-गुबार के पीछे छिपा रहा सूर्य, पारा गिरा, अंधड़ की चेतावनी

Bikaner Weather: गर्द-ओ-गुबार के पीछे छिपा रहा सूर्य, पारा गिरा, अंधड़ की चेतावनी

बीकानेर. Bikaner Weather: बीकानेर का मौसम इन दिनों अजीबो-गरीब सा रह रहा है। एक ही दिन में पारे में चार-चार डिग्री की गिरावट आ रही है, जबकि न तो बारिश हो रही है और न ही बादल छाए हुए हैं। अलबत्ता, सूरज जरूर अपने पूरे ताव से नहीं निकल पा रहा है। वजह, आसमान पर छाया धूल और गर्द का वह गुबार है, जो इतना घना है कि सूर्य बादलों के पीछे छिपा नजर आता है, जबकि असल में बादल नहीं होते, बल्कि आसमान पर छाई धूल होती है। हालांकि इन हालात का असर पारे में राहत के रूप में जरूर सामने आया, जब शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में एक साथ चार डिग्री की कमी देखी गई।

गत तीन दिनों से तेज हवा चलने एवं आकाश में गर्द छाने से तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार काे धूल उड़ने की वजह से अधिकतम तापमान में एक साथ चार डिग्री सैल्सियस की कमी आई है। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। अब रविवार को धीरे तथा सोमवार को तेज आंधी चलने की संभावना है।

साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ के चलते तीन दिनों से तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को तेज आंधी आ सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार काे दिन भर गर्म हवा चलती रही लेकिन देर रात करीब ढाई बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग