4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में अब जल्द मिलेगी एक क्लिक पर ऑटो सर्विस

अब शहरवासियों को सड़क किनारे खड़े होकर टैक्सी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ना ही किराये में मनमानी का सामना करना पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 Nov 2017, 3:19 PM IST

mobile aap

मोबाइल एप्लिकेशन

बीकानेर . अब शहरवासियों को सड़क किनारे खड़े होकर टैक्सी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ना ही किराये में मनमानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए बीकानेर के दो इंजीनियरिंग छात्र राजकुमार मंडा व पृथ्वीसिंह राठौड़ ने 'क्रेजी राइड' नाम का एप तैयार किया है।

इससे बीकानेरवासियों को न्यूनतम किराए पर एक क्लिक पर कहीं भी बैठे टैक्सी की सर्विस मिल सकेगी। साथ ही सभी टैक्सियों में जीपीएस लगाकर टैक्सी की लोकेशन भी नियंत्रित की जाएगी। इससे लड़कियों व महिलाओं को टैक्सी में सफर करना सुरक्षित और आसान हो जाएगा। इस एप की 19 दिसंबर को लॉन्चिंग होगी।

यूं आया आइडिया
पृथ्वीसिंह ने बताया कि एक दिन वह जयपुर से रात को बीकानेर आए तो टैक्सी वालों ने बिल काफी ज्यादा बता दिया था। इससे उनको लगा कि यह तो बहुत महंगा है। इसके बाद उन्होनें अपने दोस्त को यह बात बताई तो दोनों ने मिलकर एेसा एप बनाया।

ऑनलाइन नहीं, कैश होगा पेमेंट
इस एप से शहरवासियों को ऑनलाइन पैमेंट नहीं करना होगा। टैक्सी चालक को ही कैश पेमेंट करना होगा।

200 टैक्सियां जोड़ेंगे
इस सर्विस के लिए बीकानेर की 200 टैक्सियों को जोड़ा जाएगा। इसमें जीपीएस के माध्यम से टैक्सी, चालक व उसकी लोकेशन की जानकारी रहेगी।

यह होगा किराया
दिन : 20 रुपए, इसके अलावा पांच रुपए प्रति किलोमीटर।
रात 11 से 1 बजे तक : 30 रुपए, साथ ही 7.5 रुपए प्रति किलोमीटर।
रात 1 से 5 बजे तक : 40 रुपए, साथ ही 10 रुपए प्रति किलोमीटर

डॉ. सोनू शिवा और डॉ. दिव्या का नेपाल में व्याख्यान
बीकानेर. डूंगर कॉलेज की अंग्रेजी की वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. सोनू शिवा और डॉ. दिव्या जोशी ने 14 से 16 नवम्बर तक नेपाल के काठमांडू स्थित किंग्स कॉलेज में आयोजित नेपाल-भारत मैत्रीय उत्सव में भाग लेकर देश का प्रतिनिधित्व किया। मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि उत्सव का आयोजन भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किया गया।

इसमें डॉ. सोनू शिवा ने सामाजिक परिवर्तन के लिए सिनेमा पर व्याख्यान देकर पैनल परिचर्चा में भाग लिया। उन्होंन शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित विशाल भारद्वाज की फिल्मों ओमकारा, मकबूल और हैदर का सामाजिक परिप्रेक्ष्य में योगदान पर पक्ष रखा। डॉ. दिव्या जोशी ने डिजिटल मीडिया और फिल्म में उभरते रुझान पर व्याख्यान दिया व पैनल परिचर्चा में भाग लिया। उन्होंने फिल्मों में महिलाओं के नवाचार पर दृढ़ता से विचार रखे। इस मौके पर निदेशक उज्ज्वल चौधरी भी उपस्थित रहे।