25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां

.किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा करने के बाद भी किसानों के सम्पूर्ण ऋण माफ नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को शहर व देहात भाजपा ने कलक्टे्रट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी और वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
bjp display in bikaner

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां

बीकानेर.किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा करने के बाद भी किसानों के सम्पूर्ण ऋण माफ नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को शहर व देहात भाजपा ने कलक्टे्रट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी और वादाखिलाफी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेशव्यापी जेल भरो आन्दोलन के तहत हुए प्रदर्शन में विधायक, महापौर, पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पहले कर्मचारी मैदान में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी नहीं होने पर रोष जताया और कांग्रेस व प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

सभा को नोखा विधायक व देहात भाजपा अध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक सुमित गोदारा, पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशन चौधरी, पूर्व विधायक शिमला बावरी, महापौर नारायण चोपड़ा, ताराचन्द सारस्वत, विजय आचार्य, मुमताज अली भाटी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. मीना आसोपा आदि ने संबोधति किया। इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और सभा में शामिल हुए। प्रदर्शन व गिरफ्तारियांे को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में पुख्ता पुलिस व्यवस्थाएं की गई।

ये रहे उपस्थित

शहर व देहात भाजपा के जेल भरो आन्दोलन व प्रदर्शन के दौरान श्रीडूंगरगढ़ प्रधान रामलाल चौधरी, रामेश्वर पारीक, नन्द किशोर सोलंकी, ओम सोनगरा, पाबूदान सिंह राठौड़, दाऊलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भागीरथ मूण्ड, भंवर लाल जांगीड़, फैयाज हुसैन, अशद रजा भाटी, जगदीश सोलंकी, ओम प्रकाश नायक, अरुण जैन, विजय उपाध्याय, विजय सिंह पडि़हार, शिव कुमार रंगा राजेन्द्र कुमार शर्मा, भगवती प्रसाद गौड, ताहिर हुसैन, नरेश जोशी सहित भाजपा के मण्डल, मोर्चा, भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे और गिरफ्तारियां दी।