
यौन शोषण
बीकानेर . कोटगेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता के साथ यौनशोषण का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने कोटगेट थाने में कुजामन सिटी के शेयर मार्केट कारोबारी ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल भाटी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच अधिकारी सीआई महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह कुछ साल पहले अपनी सहेली की शादी में कुचामन सिटी गई थी। तब उसकी जान-पहचान ओमप्रकाश भाटी से हुई।
उसके बाद वह उससे अक्सर फोन पर बात करता। उसने पीडि़ता के पति से नजदीकियां बढ़ा ली और जब कभी बीकानेर आता तो वह उसके घर आने लगा। इसी दरम्यिान पीडि़ता के मकान की मरम्मत का कार्य चल रहा था। आरोपित ने पीडि़ता को एक लाख रुपए उधार दिए। 20 मार्च-17 को उसका पति काम पर गया हुआ था। बच्चे स्कूल गए हुए थे। तब आरोपित आया और साथ में मिठाई का डिब्बा लाया। मिठाई खाने के बाद उसे बहोशी आ गई और जब आंख खुली तो वह बिस्तर पर नग्न अवस्था में थी।
आरोपित ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा। पीडि़ता ने बताया कि अभी पिछले महिने 24 सितंबर को ओमप्रकाश फिर बीकानेर आया उसने उधार दिए रुपए चुकता करने पर फोटो डिलीट करने का भरोसा दिलाया। आरोपित ने उसे स्टेशन रोड़ स्थित एक निजी होटल में बुलाया और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपित को रुपए वापस करने के बावजूद उसने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाल कल्याण समिति को सौंपी बालिका
बीकानेर. कोटगेट पुलिस थाने द्वारा एक गुमशुदा बालिका बाल कल्याण समिति को सौंपी गई है। समिति के अध्यक्ष वाई के शर्मा ने बताया कि बालिका की आयु पांच वर्ष है। बालिका मटका गली स्टेशन रोड पर मिली थी। बालिका ने पीले रंग का फ्रॉक व लोवर पहना हुआ था। बोलने के कारण बालिका अपना नाम व पता बताने में असमर्थ है।
Published on:
04 Oct 2017 12:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
