25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क की अनदेखी, आमजन के लिए भारी

जनता से जनप्रतिनिधि चाहे कितने भी वादे कर लें और सब्जबाग दिखा दे और चाहे किसी भी राजनीतिक दल की सरकार आ जाए लेकिन सरकारी अधिकारियों का काम करने का सिस्टम वही पुराने तरीके का रहेगा।
2 min read
Google source verification
Broken roads in bikaner

सड़क की अनदेखी, आमजन के लिए भारी

पांचू. जनता से जनप्रतिनिधि चाहे कितने भी वादे कर लें और सब्जबाग दिखा दे और चाहे किसी भी राजनीतिक दल की सरकार आ जाए लेकिन सरकारी अधिकारियों का काम करने का सिस्टम वही पुराने तरीके का रहेगा। सरकारी मशीनरी के काम करने इस ढुलमुल रवैये व लेटलतीफी की वजह से आमजन को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ऐसा ही एक मामला है पांचू पंचायत समिति क्षेत्र के सरेह तेलिया राजस्व गांव से बाबा रामदेव मंदिर खेजड़ी होकर कक्कू गांव की ओर जाने वाली सड़क का है। लंबे अरसे से इस सड़क के किनारे बड़े व गहरे कटाव बने हैं। इनकी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सुध नही ली जा रही है। इनके पास से वाहन सावधानी से निकालना पड़ता है। इस सड़क पर हमेशा हादसे का भय बना रहता है।

ग्रामीण राजेन्द्र मेहरड़ा ने बताया कि यह सड़क भादला, सारुण्डा, साधुना आदि गांवों को पांचू कस्बे से जोड़ती है। पांचू में पुलिस थाना के साथ पंचायत समिति मुख्यालय व ब्लॉक शिक्षा कार्यालय भी है। यहां क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों को आना-जाना पड़ता है। पांचू से नागौर या जोधपुर जाना हो तो इसी सड़क से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में इस सड़क की अनदेखी आमजन के लिए भारी पड़ सकती है।


बाजार की उखड़ी सड़क, ग्रामीणों में रोष
बज्जू. कस्बे के बाजार में मुख्य सड़क उखडऩे सें इन दिनों ग्रामीणों व वाहन चालकों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में करीब एक साल पूर्व २०० मीटर तक सड़क का निर्माण किया था। निर्माण के बीस दिन बाद ही यह सड़क उखड़ गई। ग्रामीण सुनील गोदारा ने बताया कि इस सबंध में जब सड़क बनाने वाले ठेकेदार को अवगत करवाया गया तो ठेकेदार ने कई बार आश्वासन दिया था कि उक्त सड़क को जल्द तैयार कर दिया जाएगा लेकिन आज तक उखड़ी सड़क को तैयार नहीं किया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। सड़क उखडऩे से गड्ढे बन चुके है तथा इनमें पानी भी जमा हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही सड़क को तैयार नही करवाया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा।कस्बे के बाजार से निकलने वाली यह सड़क क्षेत्र की एक दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों व सैकड़ों गांवों को जोड़ती है। साथ ही जैसलमेर, खाजूवाला व अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने के लिए भी महत्वपूर्ण रास्ता है।