मृतकों के परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। हादसे में 15 जने घायल हुए हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीकानेर निवासी सुरभी, जितेश, चूरू निवासी अकरम, मोहम्मद आसिर, मोहम्मद हुबेश, प्रवीण, राजेश, सरदारशहर निवासी कालीचरण, सुजानगढ़ निवासी राजू, भिवानी के हंसाना गांव निवासी मंजू, अमित व सुरेश घायल हुए हैं।