29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे के खिलाफ अभियान चल रहा, नींद में सो गए थाने

बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक अप्रेल से रेंज भर में फ्लैश आउट ऑपरेशन चला रखा है। खुद वे पूरे अभियान को देख रहे हैं। इसके बावजूद कई पुलिस थानों की सुस्ती सामने आई है, जिससे अधिकारी खफा हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 5 Apr 2025, 7:51 AM IST

- बीकानेर जिले के 10 थानों समेत रेंज के कई थानों में सुस्ती का आलम, शून्य कार्रवाई ने बढ़ाया अफसरों का गुस्सा
- अवैध हथियार और मादक पदार्थ के खिलाफ चल रहा है पुलिस का फ्लैश आउट अभियान

बीकानेर. जिले में अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी के फल-फूल रहे कारोबार से पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। हालात भी चिंताजनक हैं। मादक पदार्थ तस्करी की बाढ़ सी आई हुई है। मादक पदार्थ जैसे डोडा-पोस्त, चरस, स्मैक, गांजा एवं एमडी की खपत व डिमांड दोनों तेजी से बढ़ रही है। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक अप्रेल से रेंज भर में फ्लैश आउट ऑपरेशन चला रखा है। खुद वे पूरे अभियान को देख रहे हैं। इसके बावजूद कई पुलिस थानों की सुस्ती सामने आई है, जिससे अधिकारी खफा हैं। दरअसल, पिछले तीन दिनों में बीकानेर और चूरू जिले के कई थानों में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई शून्य रही है, जिस पर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए परफॉर्मेन्स में सुधार की हिदायत दी है।

रेंज में हनुमानगढ़ अव्वल
फ्लैश आउट अभियान के तहत बीकानेर रेंज के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में अवैध मादक पदार्थ तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ 136 कार्रवाई की गई हैं। इसमें मादक पदार्थ तस्करी की 83, अवैध हथियार की 54 कार्रवाई शामिल हैं। रेंज में हनुमानगढ़ जिले ने अवैध हथियार के खिलाफ सर्वाधिक 33 कार्रवाई हुई है, जबकि मादक पदार्थ तस्करी में बीकानेर ने 28 कार्रवाई की है। अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने में बीकानेर जिला रेंज में सबसे निचले पायदान पर है।

बीकानेर के 10 थानों को लचर परफॉर्मेन्स ने किया निराश
बीकानेर जिले के 10 थानों की फ्लैश आउट के दौरान अब तक की परफॉर्मेन्स लचर रही हैं। इनमें अवैध हथियारों के खिलाफ एक भी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं कुछेक थाने ऐसे भी हैं, जिन्होंने मादक पदार्थ तस्करी की भी एक-दो कार्रवाई कर महज खानापूर्ति ही की है। उच्चाधिकारियों ने सभी थानाधिकारियों को परफॉर्मेन्स में सुधार करने की हिदायत देते हुए कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है।