28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन नहरों में होगा करोड़ो का जीर्णोद्धार

दुरुस्तीकरण के लिए बजट स्वीकृत,टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 16 May 2018, 1:02 PM IST

Canal repairs

खाजूवाला. जल संसाधन विभाग की ओर से खाजूवाला क्षेत्र की नहरों के दुरुस्तीकरण के लिए करोड़ों का बजट स्वीकृत किया गया है। यह बजट संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की अनुशंसा स्वीकृत किया गया है। इस बजट के लिए संसदीय सचिव पिछले कई महीनों से प्रयास कर रहे थे। मेघवाल ने बताया कि क्षेत्र की नहरों को आरसीसी बनाकर अंतिम छोर तक पूरा पानी पहुंचाने का प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। जिसके चलते सरकार ने 78 करोड रुपए के कार्य स्वीकृत किए हैं।

अधिशासी अभियंता अनिल कैथल ने बताया कि अधीक्षण अभियंता छतरगढ़ के अंतर्गत 78 करोड रुपए के पांच कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत 48 करोड रुपए से अनूपगढ़ शाखा की रावला से 365 हैड तक नहर को आरसीसी किया जाएगा। साथ ही अनूपगढ शाखा की 261 से 281 आरडी तक आरसीसी नहर बनाई जाएगी। खाजूवाला क्षेत्र की केजेडी नहर 0 आरडी से 43 आरडी, 61 हैड से गाजीवाला तक 10.50 करोड रुपए की लागत से आरसीसी नहर बनाने का बजट स्वीकृत हुआ है।

वहीं केएलडी नहर की चार करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत का कार्य स्वीकृत किया गया हैं और डीडब्ल्युडी नहर की 2 करोड रुपए की लागत से मरम्मत की जाएगी। इसी कार्य के साथ रावला क्षेत्र की रोजडी नहर की 3 करोड रुपए से मरम्मत की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन सभी कार्यों के ऑनलाइन आवेदन 23 मई से लिए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग