11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा : वाहन पलटने से तीन शिक्षक घायल

दियातरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:18 AM IST

bikaner accident

bikaner accident

श्रीकोलायत. दियातरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भर्ती करवाया गया है। तीनों घायल जोधपुर के लूणा मिठडिय़ा गांव में संचालित राजकीय विद्यालय में शिक्षक हैं।

सहायक निरीक्षक बाबूसिंह ने बताया कि हादसे में गंगाशहर (बीकानेर) निवासी मनीष रामावत, कोठारी अस्पताल के पीछे रहने वाले कृष्णमोहन, चूरू जिले के लूंछ निवासी कानाराम घायल हो गए। इसमें मनीष रामावत व कृृष्णमोहन गम्भीर घायल हुए हैं। तीनों घायलों को मोबाइल हाईवे टीम के मुख्य आरक्षी अग्रेन्द्र कुमार की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया।

विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला
नोखा . एक विवाहिता से बंधकर बनाकर उसकी बहन के देवर के करीब तीन माह तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह १४ अप्रेल को अपनी मां से मिलने पीहर आई थी।

रात करीब ११ बजे उसकी बहन का देवर चरकड़ा निवासी भोलाराम नायक बाइक लेकर घर आया और उसके पति के साथ हादसा होने की बात कहकर बीकानेर चलने को कही। इस पर वह आरोपित के साथ बीकानेर चली गई। वहां पर आरोपित भोलाराम ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और ट्रेन से विजयनगर ले गया। वहां एक कमरे में बंद कर दिया और डरा-धमकाकर करीब तीन माह तक ज्यादती करता रहा।

इस बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। मौका मिलने पर वह किसी तरह वहां से भाग निकली और जैलसर थाने पहुंचकर सारी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने उसे दावां मां के पास पहुंचा दिया। वहां उसने अपनी मां और पति को बताया। शनिवार को इस मामले में नोखा थाने में भोलाराम नायक के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।