11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 जुलाई) : जानिए अपना राशिफल कैसा होगा आपका आने वाला सप्ताह

जानिए अपना राशिफल कैसा होगा आपका आने वाला सप्ताह
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 8 Jul 2018, 7:59 AM IST

Weekly Horoscope

Today Free Daily Horoscope in patrika hindi

मेष

(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
सर्वार्थ सिद्धि योग में आरंभ यह सप्ताह साधना तथा धर्म के मान से उत्तम रहेगा। कार्य की सिद्धि के लिए इस समय का उपयोग किया जा सकता है। कोई भी मांगलिक कार्य इस योग में सफलता देगा। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। नौकरीपेशा में इच्छित पद मिलने से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय अवसर।

शुभ रंग : मरून, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 8, 9 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह: लाभकारी समय का इंतजार करते हुए काम करें, फायदे में रहेंगे।

वृष

(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य क्षेत्र की प्रगति अलग-अलग क्षेत्र में भाग्य आजमाने का मौका मिलेगा। विस्तार के साथ निवेश की योजना भी संभवत: सफलता दे सकती है। व्यापारियों के लिए हस्त शिल्प तथा भित्ति चित्रों का व्यवसाय श्रेष्ठ लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में योग्यता व अवसर साथ में होने से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

शुभ रंग : गहरा नीला, नींबू पीला
शुभ अंक : 3, 7 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक गतिविधियों में होगा नए इवेंट से लाभ।


मिथुन

(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)

जीवन शैली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। शांति पुष्टि से जीवन को आगे बढ़ाने की मंशा रहेगी। यह संभव भी है। वाणी और कार्य शैली को सुधारें। व्यापारियों के लिए छोटे से लाभ के चलते बड़े नुकसान की संभावना है ध्यान रखें। नौकरीपेशा में कॉर्पोरेट बैंकिंग का रास्ता लाभकारी रहेगा। महिला-छात्रों को अवसर।

शुभ रंग : समुद्री हरा, गहरा काला
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : तटस्थ रहकर संकल्पित रहने से कार्य में मिलेगी सफलता।


कर्क

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्राचीन सभ्यता के बारे में रुचि जाग्रत होगी। बाहरी यात्रा में प्रकृति तथा सौंदर्य का दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। व्यापारियों के लिए रासायनिक क्षेत्र में मेडिकल व्यवसाय का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में विभागीय जिम्मेदारी बढ़ेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को मैनेजमेंट तथा मार्केटिंग मैकेनिजम का लाभ मिलेगा।


शुभ रंग : गुलाबी, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 6, 9 दिशा : पश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : निश्चिंत रहकर कार्य योजना को लागू करने से लाभ।


सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

नवम पंचम का चंद्रमा रहेगा। मिश्रित विचार धारा से कुछ जगह अनिर्णय की स्थिति बनेगी। विशेष कार्यों को इस सप्ताह छोड़ दें। आगे स्थिति अनुकूल होगी। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठों से अनबन हो सकती है। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।


शुभ रंग : हल्दी पीला, सिंदूरिया
शुभ अंक: 5, 8 दिशा : मध्यदक्षिण, नैऋत्य
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक निवेश पर विशेष ध्यान देना लाभदायक रहेगा।

कन्या

(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शाम से स्थिति में परिवर्तन होगा। लम्बित कार्य इस सप्ताह संपन्न होने की संभावना है। धैर्य रखते हुए कार्य शैली में आंशिक परिवर्तन करने से लाभ होगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार का दिन परम्परागत व्यवसाय में उछाल दिला सकता है। नौकरीपेशा में बचे हुए कार्यों की चिन्ता समाप्त होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर।


शुभ रंग : गहरा काला, हरा
शुभ अंक : 2, 9 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : आर्थिक लाभ के लिए नई योजनाओं पर ध्यान दें।


तुला


(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

स्पष्ट स्थितियां आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। समस्याओं का समाधान संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारियों को सप्ताह के पहले तीन दिन विशेष प्रयास से इच्छित आर्थिक लाभ। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन तथा योग्यता अनुरूप पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को इंटीरियर में अवसर।


शुभ रंग : हल्का गुलाबी, चमकीला हरा
शुभ अंक : 3, 6 दिशा : मध्य उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक हित सिद्धि के लिए शैली में परिवर्तन करें।


वृश्चिक

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )

खड़ाष्टक चंद्रमा अस्थिरता प्रदान करेगा। विवाद की संभावना है, ध्यान रखें। बुधवार से स्थिति परिवर्तन। कार्य क्षेत्र के विकास के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। व्यपारियों के लिए गुरु, शुक्र निवेश की दृष्टि से श्रेष्ठ। नौकरीपेशा में पद प्रभावित होने का योग। मौन रहें। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में तेजी लाना होगा।


शुभ रंग : तोतापरी हरा, जामुनिया
शुभ अंक : 2, 4 दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : समय को देखते हुए रणनीति बनाएं, फायदे में रहेंगे।

धनु


(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

रोग दोष से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कार्य के संदर्भ में नए-नए क्षेत्र लाभकारी स्थितियां बना रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए औषधि तथा धान का क्षेत्र सप्ताह पर्यन्त लाभकारी। नौकरीपेशा में वरिष्ठों का सहयोग। महिला-छात्रों को एकेडमिक क्षेत्र की सेवा में मिलेगा अवसर।


शुभ रंग : खरबूजी पीला, मेहंदी हरा
शुभ अंक : 1, 3 दिशा : वायव्य, ईशान
अनुकूल सलाह : प्रसन्नता तथा आत्मविश्वास का भाव सफलता देगा।

मकर


(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)


भाग्य में वृद्धि होगी। बाहरी क्षेत्र से अवसरों का लाभ मिल सकता है। प्रयासों में सहयोग लेते हुए लाभ लें। मानसिकता में सकारात्मकता आएगी। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग अच्छा लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में पिछले समय से चली आ रही योजना का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को परिश्रम का लाभ मिलेगा।


ंशुभ रंग : हल्का पीला, बैंगनी
शुभ अंक : 5, 9 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक उन्नति के लिए संपर्क क्षेत्र बढ़ाएं।


कुंभ

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

राजकीय अधिकारियों से मुलाकात की संभावना है। यदि शासकीय कार्य उलझ रहे हैं, तो इस समय का लाभ लिया जा सकता है। कूटनीतिक प्रयास सफल होंगे। व्यापारियों के लिए तेल उद्योग का क्षेत्र उछाल के साथ लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ दिखाई देगा। महिला-छात्रों को एयरलाइन्स के क्षेत्र में अवसर।


शुभ रंग : हल्का नीला, गहरा लाल
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : मध्यपश्चिम, वायव्य
अनुकूल सलाह : समय का यथोचित लाभ लेने का प्रयास करें।


मीन

(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)

धार्मिक यात्राओं से विशेष ऊर्जा का अनुभव करेंगे। मांगलिक तथा पारिवारिक कार्यों के लिए समय निकालेंगे। स्थितियों को सरलता के साथ आगे बढ़ाएंगे। व्यापारियों के लिए भी मिश्रित लाभ देने वाला समय है। नौकरीपेशा में अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक शिक्षा या शारीरिक शिक्षा में विद्यालयीन अवसर।


शुभ रंग : कत्थई, सुनहरा
शुभ अंक : 5, 6 दिशा : पूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : मन की बात कहने का साहस रखें। यह मौका फिर नहीं आने वाला।