सीआई भवानीसिंह ने बताया कि बीकानेर जेल में बंदी गुरप्रित उर्फ गोपी पुत्र गुरदेवसिंह एवं नत्थासिंह पुत्र अंग्रेजसिंह के पास १२ मोबाइल, दो सिम, छह चार्जर, नौ ईयरफोन एवं दो बैट्री मिली हैं। बंदी गुरप्रित ने सुरक्षा प्रहरी सुभाषचन्द्र बिश्नोई पर मोबाइल मुहैया कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उप कारापाल शकुंतला की रिपोर्ट पर दोनों बंदी गुरप्रित व नत्थासिंह और सुरक्षा प्रहरी सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई पूर्णसिंह कर रहे हैं।