29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुटेरे फिर सक्रिय, महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन

दीपावली पर्व नजदीक है और इसके लिए महिलाओं ने बाजार में खरीदारी करना भी शुरू कर दिया है। एेसे में चेन तोडऩे वाले भी सक्रिया हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 23 Oct 2018, 8:01 AM IST

chain snatching

Chain snatching with woman in Rewa

बीकानेर. दीपावली पर्व नजदीक है और इसके लिए महिलाओं ने बाजार में खरीदारी करना भी शुरू कर दिया है। एेसे में चेन तोडऩे वाले भी सक्रिया हो गए हैं। रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े बाइक सवार तीन व्यक्ति महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने लुटेरों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी भी कराई, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। महिला ने कोतवाली थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार रामपुरिया मोहल्ला निवासी ऊषा सोनी (४२) अपनी मां के साथ सुगनीदेवी अस्पताल के आगे से गुजर रही थी। तभी बिना नंबर की एक बाइक पर सवार तीन युवक ऊषा के गले पर झपट्टा मार कर चेन तोड़ ले गए। मां-बेटी कुछ माजरा समझ पाती तब तक वे उनकी आंखों से ओझल हो गए। चेन लुटने पर महिला ने शोर मचाया। इस पर वहां लोग एकत्र हो गए, लेकिन लुटरे पकड़े नहीं जा सके।

फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात का पता चलने पर पुलिस मौका स्थल पर गई, चेन तोडऩे वालों की धरपकड़ में सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस वारदात स्थल के आसपास की दुकानों-प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सचेत रहें महिलाएं
त्योहारी सीजन में चेन लूट की वारदात से महिलाओं में भयभीत हैं। समाजसेवी डॉ. प्रभा भार्गव ने कहा कि पुलिस प्रशासन को महिलाओं से छेड़छाड़, चेन लूटने व दुव्र्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटना चाहिए। अब महिलाओं का बाजार व अन्य जगह पर आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे में अपराधियों पर लगाम नहीं कसी गई तो वारदातों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने महिलाओं से भी सचेत रहने और बाजार व भीड़भाड़ वाले इलाके में कम जेवर पहन कर जाने की अपील की।