25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह बारिश से सड़कें भीगी, शाम को सर्द हवाएं चली

अंचल में मौसम ने गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह अचानक पलटा खाया। हवाओं के बदलने व बादलों की आवाजाही से तापमान में भी गिरावट हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
change weather

सुबह बारिश से सड़कें भीगी, शाम को सर्द हवाएं चली

बीकानेर. अंचल में मौसम ने गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह अचानक पलटा खाया। हवाओं के बदलने व बादलों की आवाजाही से तापमान में भी गिरावट हुई। अलसुबह जहां बारिश से सर्दी बढ़ गई तो दोपहर बाद सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। जिससे तापमान में साढ़े चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। अलसुबह ०.३३ एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि बादल छंटने के बाद ही तापमान में गिरावट होगी। आगामी दो दिनों में जिले में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है।

गुरुवार अलसुबह ४.१० से ५.१० बजे तक करीब एक घंटे बारिश हुई। बारिश से सड़कें भीग गई। बारिश होने से सर्दी का असर भी बढ़ गया। दोपहर में दक्षिणी पूर्वी हवाआें के चलने से बादलों की आवाजाही लगी रही। सुबह से ही लोग कोहरे व सर्दी से बचाव के लिए शहर में जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। शाम होते ही सर्दी का फिर से बढऩे का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकतम तापमान १९.६ डिग्री व न्यूनतम तापमान १०.३ डिग्री सेल्सियस रहा।