25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video- बादलों की आवाजाही, तापमान में बढ़ोतरी

न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा  
less than 1 minute read
Google source verification
change weather in bikaner

बादलों की आवाजाही, तापमान में बढ़ोतरी

बीकानेर. शहर में गुरुवार अलसुबह हुई हल्की बूंदाबांदी और सुबह बादलों की आवाजाही रही । इससे पहले अंचल में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को सर्दी के तेवर अब कम होने लगे हैं। सुबह से बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी हुई। तापमान बढऩे के साथ ही सूरज की तपिश भी तेज हो गई। सुबह जहां सूरज की तेज धूप व शाम को ठिठुरन रही। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही से तापमान ओर बढ़ेगा। शुक्रवार को जिले में बारिश होने की संभावना है। सुबह से शाम तक बादल शहर पर मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

शहरवासियों ने सुबह जहां बादलों की आवाजाही लगी रही जो देर रात तक शहर पर छाए रहे। दोपहर में सूरज की चटक धूप से लोग घरों से बाहर निकले। तेज धूप के चलते शहरवासियों ने गर्म कपड़े भी असहज महसूस होने लगे। वहीं शाम को सर्दी का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने लगे। अधिकतम तापमान २४.२ डिग्री व न्यूनतम तापमान ९ डिग्री सेल्सियस रहा।