8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chiranjeevi Yojana: 31 जुलाई के बाद रजिस्ट्रेशन होने पर 3 महीने बाद मिलेगा योजना का लाभ

Chiranjeevi Yojana: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का 1 अगस्त से लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण करवाना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 15 Jul 2023, 5:36 PM IST

भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा

भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा

बीकानेर/पत्रिका। Chiranjeevi Yojana: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का 1 अगस्त से लाभ लेने के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण करवाना होगा। इसमें पंजीयन नहीं कराने वाले परिवारों को फिर 3 महीने इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : फौजी की मौत पर मिली क्लेम की राशि साइबर जालसाज ने हड़पी

योजना में जिले के सभी वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी, ई-मित्र या महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है। 31 जुलाई के बाद रजिस्ट्रेशन होने पर 3 महीने बाद यानी 1 नवंबर से योजना का लाभ मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें : कैब ड्राइवर लूट मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, चार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि पंजीयन करवाने के बाद लाभार्थी व परिवार को 25 लाख रुपए का निशुल्क उपचार मिल सकेगा। साथ ही 10 लाख रुपए का चिरंजीवी दुर्घटना बीमा कवर भी निशुल्क मिलेगा। जिले के 4 लाख 70 हजार परिवार योजना से लाभान्वित है। शेष 1 लाख 90 हजार परिवारों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में आज तक 80 हजार से अधिक लाभार्थियों को 81 करोड़ रुपए से अधिक की ऑपरेशन व भर्ती सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।