उपनिरीक्षक रामपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चारों आरोपी सोशल मीडिया पर मित्र हैं। चारों ने लूट से पहले जयपुर में मिलकर योजना बनाई थी। पुलिस ने इस्लामगंज जालंधर पंजाब निवासी गौत्तम शर्मा उर्फ गौरू पुत्र गुरूदेवजीत शर्मा, ग्राम जैतपुरा पुलिस थाना नैछवा, लक्ष्मणगढ़ सीकर निवासी सुरेश कुमार पुत्र लादूराम जाट, ग्राम बिजोटा पुलिस थाना हनुमान नगर, जहाजपुर भीलवाड़ा निवासी राजेन्द्र मीणा पुत्र मोहनलाल मीणा, ग्राम बिचून पुलिस थाना फुलेरा सरदार गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर को बापर्दा गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपी सुरेश के खिलाफ सीकर व नागौर सहित जयपुर के पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों का भी रिकॉर्ड प्राप्त किया जा रहा है।