निगम में नियुक्त हुए ३९५ सफाई कर्मचारियों में से करीब ३५५ कर्मचारियों के वेतन विपत्रों को कोषालय भेजने के लिए तैयार किए गए हैं। मासिक उपस्थिति, बैंक अकाउन्ट आदि कारणों से शेष रहे कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार किए जा रहे हैं। इनकों भी शीघ्र कोषालय भेजा जाएगा। निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे के अनुसार इन कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन भुगतान के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।