महाजन. यहां थाने में मंगलवार रात नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया गया है। सीआई रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मंगलवार शाम वह खेत से घर आई तो मांगीलाल नायक उसकी नाबालिग पुत्री को कमरे में लेकर शराब पी रहा था। आरोपी ने गेट भी बन्द कर रखा था। पीडि़ता ने गेट खोलकर शोर मचाया तो आरोपी का भाई राकेश व पिता मघाराम नायक भी आ गए और उसके साथ तीनों ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी मांगीलाल ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।