इसमें तीन व्यक्ति सवार थे। कार की तलाशी में पुलिस को आरोपियों के पास से १ लाख ३० हजार रुपए भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सांगासिंह, समन्दरसिंह व रतनसिंह निवासी बाप जिला जोधपुर बताया। पुलिस ने रात को क्षेत्र में घूमने व राशि के बारे में पूछा तो तीनो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीआइ सर्वटा ने बताया कि आरोपी सांगासिंह के खिलाफ जोधपुर, बज्जू सहित अन्य कई पुलिस थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को धारा १५१ में गिरफ्तार कर कार सीज कर दी। वहीं राशि भी जब्त कर ली।