बदहाल है स्थिति
निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले बदहाल स्थिति में है। सेटेलाइट अस्पताल के पास, डाक बंगले के पीछे, नगर निगम के पीछे, पुरानी गिन्नाणी रामदेव मंदिर के पास, नगर निगम रोड पेट्रोल पम्प के पास, पुरानी गिन्नाणी में विभिन्न स्थानों पर, हरोलाई से श्रीरामसर रोड सहित कई स्थानों पर नालों की दीवारें क्षतिग्रस्त हैं व गंदगी तथा कचरे से अटे पड़े हैं। जिनकी निगम प्रशासन सुध नहीं ले रहा है जबकि निगम अधिकारी नालों की सफाई होने की बात कह रहे है।