30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में हुई इन क्राइम की खबरों को जानने के लिए करें क्लिक

अज्ञात लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 28 Dec 2017, 11:48 AM IST

Broke the ATM

एटीएम तोड़ा

पांचू में एटीएम तोडऩे का प्रयास
नोखा. क्षेत्र के कस्बे पांचू में मंगलवार रात को अज्ञात लोगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया। हालांकि अज्ञात व्यक्ति एटीएम से राशि निकाल कर ले जाने में असफल रहे। पुलिस थाना अधिकारी कन्हैयालाल के मुताबिक एटीएम में रखे रुपए सुरक्षित मिले हैं। वारदात में एटीएम की फ्रंट-प्लेट क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस उपअधीक्षक बनवारीलाल मीणा एवं एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का मामला दर्ज
बीकानेर. उदासर की आंबेडकर कॉलोनी में रविवार को विवाहिता की फंदे से झूलने से हुई मौत के मामले में जेएनवीसी थाने में ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका सुमित्रा के भाई सुजानगढ़ निवासी कृष्णगोपाल मेघवाल ने पति राजकुमार, मांगीलाल, भंवरी, थान वीर, संजय, भगवती व कांता पर हत्या का आरोप लगाया है। सीआई हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि कृष्ण गोपाल ने आरोप लगाया कि रविवार को इन लोगों ने सुमित्रा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

दो शव मिले, एक की पहचान

बीकानेर . शहर के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार को दो व्यक्तियों के शव मिले। एक शव को पहचान हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बीछवाल थाना क्षेत्र के करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेलमाता मंदिर के पास शव की सूचना के बाद उपनिरीक्षक आनंद मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ पर डॉक्टर की पट्टी बंधी हुई है। उसने शर्ट, टीशर्ट व स्वेटर पहन रखी हैं, जबकि दो पैंट पहन रखी है।

शव की शिनाख्त नहीं होने पर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। दूसरा शव कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित मटका गली में मिला। पीबीएम चौकी प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि मृतक के पास से मिले कागजात पर बन्नेगिरी पुत्र केशुगिरी लिखा हुआ था। वह नोखा के बीकासर का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचना कर दी गई है। परिजनों के अनुसार उसे श्वांस लेने में तकलीफ थी। दो-तीन दिन से बीकानेर आया हुआ था। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।