23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13-14 को बीकानेर में कांग्रेस के दिग्गज

बीकानेर में होगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 11 Oct 2016, 1:07 AM IST

Congress Committee Meeting

Congress Committee Meeting

कांगे्रस के दिग्गज नेता 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर में रहेंगे। पहले दिन शाम को कांग्रेस की प्रदेश कमेटी की बैठक होगी।

इसमें प्रदेशभर के 170 पदाधिकारी है। जिनमें प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट शामिल हैं। 14 अक्टूबर को कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश सम्मेलन होगा।

जिला प्रभारी और पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी गुरदास कामत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित प्रदेश कमेटी के तमाम नेता गुरुवार को यहां आएंगे।

पीसीसी बैठक का एजेंडा अभी प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक शाम पांच बजे पार्क पेराडाइज में होगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 10 बजे सेवादल के सम्मेलन में भाग लेंगे।

हो सकते हैं बड़े फैसले

पीसीसी बैठक का एजेंडा अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन इसे लेकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मियां तेज है। पार्टी की बैठक संभाग मुख्यालय पर रखने को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन राहुल फार्मूला का हवाला देकर प्रदेश पदाधिकारियों ने चर्चाओं पर विराम लगा दिया।

अब माना जा रहा है कि पीसीसी की बैठक में कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए वार्ड-वार्ड घूम रहे हैं। पीसीसी बैठक में कांगे्रस के प्रदेश स्तरीय नेता राज्य की समस्याओं और किसानों के हितो ंपर भी चर्चा करेगी।