6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम ने गंगाशहर बस स्टैण्ड से जब्त की साढ़े छह क्विंटल पॉलीथिन

जब्त पॉलीथिन को निगम के भण्डार गृह में रखवाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 6 Mar 2018, 11:42 AM IST

Polyethylene

नगर निगम ने सोमवार सुबह गंगाशहर बस स्टैण्ड पर ऑटो टैक्सी में लोड हो रहे करीब साढ़े छह क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त कर लिया। यह पॉलीथिन 32 कट्टों में भरा हुआ है। जब्त पॉलीथिन को निगम के भण्डार गृह में रखवाया गया है।

चालक पॉलीथिन को वहीं छोड़कर रवाना

निगम आयुक्त निकया गोहाएन ने बताया कि निगम के स्वच्छता निरीक्षक नेक मोहम्मद को बस स्टैण्ड पर एक ऑटो रिक्शा के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन के कट्टे दिखाई दिए तो उन्होंने चालक से इसकी जानकारी मांगी। ऑटो चालक पॉलीथिन को वहीं छोड़कर रवाना हो गया।

बाद में नेक मोहम्मद पॉलीथिन जब्त कर निगम कार्यालय लेकर आए। नेक मोहम्मद ने बताया कि यह पॉलीथिन किसी बस से आया या जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिली है। ऑटो चालक भी बिना जानकारी दिए रवाना हो गया।

जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कराने का मामला, सदर थाने में नामजद मामला दर्ज
धर्म परिवर्तन करवाकर एक लड़की की जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता के पिता सुभाषपुरा निवासी एक व्यक्ति ने सदर पुलिस थाने में सात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

धर्म-परिवर्तन कराकर जबरन करवा दी शादी

पीडि़ता के पिता ने पुलिस को बताया कि सुभाषपुरा में रहने वाला शिवराजसिंह उसकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया। उसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका धर्म-परिवर्तन कराकर फर्जी तरीके से आर्य समाज की फर्जी संस्था के कूटरचित विवाह प्रमाण-पत्र बनाकर जबरन शादी करवा दी।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

इस संबंध में जब शिकायत की तो तीन मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे शिवराजसिंह व उसके साथियों ने घर पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में घर की महिलाओं को चोटें आई हैं। आरोपितों ने महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।