15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
वीडियो : कुछ इस तरीके से करता था फर्जी डीटीओ बनकर वसूली, पढ़े पूरी खबर
Play video

वीडियो : कुछ इस तरीके से करता था फर्जी डीटीओ बनकर वसूली, पढ़े पूरी खबर

ट्रक चालकों व दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले शातिर व उसके साथी को नयाशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Google source verification

बीकानेर. कभी सेल्स टैक्स ऑफिसर तो कभी फर्जी डीटीओ बनकर ट्रक चालकों व दुकानदारों से अवैध वसूली करने वाले शातिर व उसके साथी को नयाशहर पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

कार्यवाहक एसएचओ भजनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पूगल रोड पर एसबीआई बैंक के पीछे रहने वाला मदनलाल पुत्र रामलाल शर्मा एवं उसका साथी मोतीलाल स्वामी है। मदनलाल के पास से ट्रक चालक से वसूले एक हजार रुपए भी बरामद किए गए है।

 

ऐसे आया पकड़ में
मदनलाल तीन चार दिन पहले गजनेर रोड पर कबाड़ी अकरम की दुकान पर गया था। उसने कबाड़ी को सेल्स टैक्स ऑफिसर बताते हुए दस हजार रुपए मांगे और पांच हजार रुपए ले गया। बुधवार रात वह फिर वसूली के लिए निकल पड़ा। मनदलाल ने अपने साथी मोतीलाल के साथ कोठारी अस्पताल के आगे एक ट्रक चालक को रोका और खुद को डीटीओ व मोतीलाल को सरकारी गाड़ी का चालक बताकर उससे पांच हजार रुपए की मांग की।

 

बाद में वह उससे एक हजार रुपए लेकर चला गया। ट्रक चालक को संदेह हुआ तो उसने आसपास के लोगों को बताया। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान कर ली। पुलिस ने पीडि़तों व क्षेत्र के लोगों को साथ तलाश शुरू की तो वह कोठारी अस्पताल के पीछे गली में मिल गया। ट्रक चालक छैलूराम व कबाड़ी अकरम ने नयाशहर थाने में आरोपित के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया।