राजमार्ग संख्या 11 पर बीकानेर बाईपास एवं रायसर गांव बीच एक बस व कार की भिड़ंत हुई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। नापासर पुलिस के अनुसार जयपुर निवासी प्रदीप चौहान किसी काम के लिए जयपुर से बीकानेर आ रहा था।