
सामरदा में ऋणमाफी शिविर: किसानों के 1.57 करोड़ के ऋण माफ
खाजूवाला. राज्य सरकार की कृषक ऋण माफी योजना के तहत जिले में 46 हजार किसानों के 227 करोड़ रुपए के ऋण माफ होंगे। खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सामरदा ग्राम सेवा सहकारी समिति में इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को आयोजित शिविर में खाजूवाला विधायक गोविन्दराम मेघवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों का स्तर सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। किसानों को लाभ देने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन ऋ ण माफ कर दिया है। शिविर में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि योजना के तहत डेटा अपलोड और वेरीफिकेशन कार्य को देख रहे हैं।
योजना के क्रियान्वयन में शिकायत को तत्काल निस्तारित किया जाएगा। सामरदा समिति एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष भागीरथ ज्याणी ने बताया कि ऋण माफी योजना के तहत 213 किसानों के 1 करोड़ 57 लाख का ऋ ण माफ किया गया। शिविर में 113 किसानों को 1 करोड़ 2 लाख रुपए के ऋ ण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में खाजूवाला प्रधान सरिता चौहान, उपखंड अधिकारी रमेश देव, अतिरिक्त रजिस्टार दिनेश बम्ब, खंड के क्षेत्रीय अंकेक्षक अधिकारी रणवीर सिंह, केन्द्रीय सहाकारी बैंक के एमडी राजेश टाक, वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चौधरी, शिविर प्रभारी सत्येन्द्र बिश्नोई, समिति व्यवस्थापक पवन कुमार भादू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। इस दौरान सियासर चौगान व्यवस्थापक युसूफ खां, हनीफ खां, बनवारीलाल, बाबु लाल, प्रेम कुलडिय़ा, धीरेन्द्र मिश्रा, सहीराम आदि ने भागीदारी निभाई।
Published on:
08 Feb 2019 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
