19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्जर इमारतों का होगा सर्वे, जारी होंगे नोटिस

निचले इलाकों में जल भराव से बचने के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम  
less than 1 minute read
Google source verification
जर्जर इमारतों का होगा सर्वे, जारी होंगे नोटिस

जर्जर इमारतों का होगा सर्वे, जारी होंगे नोटिस

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दशकों पुरानी जर्जर इमारतों का सर्वे होगा। नगर निगम ऐसी इमारतों का सर्वे कर संबंधितों को नोटिस जारी करेगा। ऐसी इमारतें जो जर्जर है व उनके गिरने की संभावना है, मानसून से पहले आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को कलक्टर सभागार में हुई साप्ताहिक बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने निगम अधिकारियों को यह निर्देश दिए। कलक्टर ने नगर निगम को मानसून से पहले नालों की सफाई का काम पूरा करवाने के लिए कहा।


हर साल सर्वे व नोटिस, फिर भी गिर रही इमारतें
निगम हर साल मानसून से पहले जर्जर इमारतों का सर्वे कर रस्म अदायगी के लिए नोटिस भी जारी करता है। जो इमारतें बंद हैं, उन पर नोटिस चस्पा भी किए जाते हैं। कई जर्जर व बंद इमारतों के मालिक बीकानेर से बाहर रहते हैं। उन तक नोटिस ही नहीं पहुंच पा रहे हैं। जर्जर इमारतों के खतरनाक हिस्सों को हटाने के लिए निगम की कोई योजना भी नहीं है। बारिश के दौरान इमारते गिरती हैं, लेकिन समय रहते निगम की ओर से इन्हें हटाने के इंतजाम नजर नहीं आते हैं। करीब दो दर्जन क्षेत्रों में चार दर्जन से अधिक जर्जर इमारतें हैं।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग