
discussion
महावीर इंटरनेशनल संस्था की बीकानेर इकाई के निर्देशन में महिला विंग की संयोजिका सुमन जैन के नेतृत्व में दक्षिण विस्तार कॉलोनी स्थित आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महावीर इंटरनेशनल की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रचार प्रसार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
बैठक में संस्था के अध्यक्ष पूर्णचंद राखेचा व पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन ने मार्गदर्शन किया। डॉ सुषमा बिस्सा, सरोज जैन, मन्जू जैन व मनीषा श्रीमाली उपस्थित थी।
Published on:
28 Jun 2017 01:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
