
प्रदर्शन कर श्रमिकों ने दिया धरना
बीकानेर. निर्माण श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। राजस्थान निर्माण कामगार संघ एवं बीकानेर संभाग असंगठित निर्माण संघ की ओर से दिए गए धरने के दौरान श्रमिक नेता गौरीशंकर व्यास ने कहा श्रमिकों की समस्याओं को लेकर श्रम विभाग असंवेदनशील बना हुआ है। श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। भवानी शंकर व्यास ने कहा कि राज्य का श्रम विभाग श्रमिकों की योजनाओं और आदेशों की अनदेखी कर रहा है। इस दौरान महेन्द्र बिहारी, नवीन आचार्य, शबनम बानो, पूर्ण सिंह, भागीरथ सिंह राजपुरोहित, जितेन्द्र पाशी, गोपी किशन गहलोत आदि ने सम्बोधित किया। धरने के दौरान जिला कलक्टर को श्रम मंत्री के नाम १८ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
ये रखी मांगें
निर्माण श्रमिकों के योजनाओं, पंजीयन एवं नवीनीकरण प्रकरणों का निस्तारण करने, ऑफ लाइन आवेदनों का बकाया भुगतान करने, श्रमिक को उपचार पर्ची के आधार पर लाभ देने, शुभशक्ति योजना में आठवीं उत्तीर्ण की अनिवार्यता को समाप्त करने, असंगठित श्रमिकों के हितार्थ बने बोर्ड का गठन कर अस्तित्व में लाने आदि की मांगे रखी।
भामसं का प्रदर्शन
निर्माण श्रमिकों की मांगों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ ने कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री प्रमोद सिंह शेखावत ने बताया कि श्रम मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि श्रम विभाग श्रमिकों के प्रति उदासीन है। श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदेश मंत्री हनुमान दास राव ने कहा कि वर्ष २०१३-१४ से छात्रवृत्ति एवं २०१४-१५ से अन्य आवेदनों पर कार्रवाई न कर निर्माण श्रमिकों को लाभ देने में श्रम विभाग कोताही बरत रहा है। जिलाध्यक्ष शिव कुमार व्यास, महामंत्री कन्हैया लाल सोलंकी ने योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर रोष जताया। इस दौरान कलक्टर को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
Published on:
05 Feb 2019 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
