11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक चलाए पटाखे

दीपावली व गुरुपर्व पर जिले में रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. एनके गुप्ता ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर सभी थानाधिकारियों को पालना के निर्देश दिए है।

2 min read
Google source verification
rajasthan news

diwali 2018

बीकानेर. दीपावली व गुरुपर्व पर जिले में रात 8 से 10 बजे के बीच ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. एनके गुप्ता ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर सभी थानाधिकारियों को पालना के निर्देश दिए है। आदेशानुसार दीपावली पर 2 घंटे ही पटाखे फ ोड़े जा सकेंगे। रात १० बजे बाद पटाखे चले तो सम्बंधित थानेदार को जिम्मेदार मानते हुए उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही पुलिस को आतिशबाजी का तय समय व स्थान पर ही सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि दीपावली पर पटाखे निर्माण, विक्रय, उपयोग के सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित निर्णय की अनुपालना में यह आदेश जारी किया है।

वायु, ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सिर्फ कम धुंए, शोर वाले पटाखे बनाने, बेचने की अनुमति है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दुकानदार मानकों के अनुरूप पटाखे ही मार्केट में रख बिक्री करें। निर्धारित मानकों से अधिक शोर करने वाले पटाखे ई व्यापारिक वेबसाइटों से भी बिक्री पर रोक है। उन्होंने कहा कि नियम तोडऩे वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


क्रिसमस, नववर्ष के लिए भी समय निर्धारित
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि क्रिसमस, नववर्ष पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित किया है। इस दौरान 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे।

पटाखों की गूंज हुई महंगी

बीकानेर. दीपावली को लेकर शहर में पटाखों की अस्थायी दुकानें सजने शुरू हो गई है। दुकानों पर पटाखों की बिक्री का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से दुकानदार थोक में पटाखों की खरीद के लिए शहर में पहुंचने लगे हैं। इस बार डीजल के दामों में हुई वृद्धि से वाहनों का भाड़ा बढऩे से गत वर्ष की तुलना में इस साल पटाखों की दरों में १५ फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

पटाखा व्यवसायी वीरेन्द्र किराडू के अनुसार डीजल दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी, जीएसटी के कारण इस साल करीब १५ फीसदी पटाखे महंगे हुए है। बाजार में १०० से अधिक कम्पनियों के पटाखों की बिक्री के लिए आए है। किराडू के अनुसार छोटे पटाखों में जहां इस बार दरों में खास बदलाव नजर नहीं देखा गया, वहीं कुछ पटाखों के खुदरा कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। ब्राण्डेड पटाखे अपनी दरों पर बिक रहे है। पटाखा व्यवसायियों को इस बार तारीख के नजदीक दीपोत्सव होने के कारण अधिक बिक्री की उम्मीद है।